WELCOME TO THE OFFICIAL SITE OF HIMACHAL PRADESH SCHOOL LECTURERS ASSOCIATION BILASPUR .
hpslabilaspur@2018. Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Slider

BILASPUR UNIT NEWS

HPSLA

NEWS

NOTIFICATION

UNITS NEWS

HPBOSE

DISTT. EXECUTIVE COMMITTEE 2018-21 HPSLA BILASPUR









पुरानी 4-9-14 बहाल की जाए

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ ने 7 जुलाई 2014 को वित्त विभाग द्वारा जारी की गई अधिूसचना को रद करने की मांग की है। संघ का कहना है कि लाखों कर्मचारियों के हित में सरकार वित्त विभाग की इस अधिसूचना को रद निरस्त करे और पुरानी 4-9-14 को बहाल किया जाए।
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ जिला बिलासपुर के प्रधान नरेश ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान भूपेंद्र ठाकुर, महासचिव जगदीश कौंडल, वित्त सचिव देश राज, सतीश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, जगदीश कुमार, राजेश शर्मा, बलदेव शर्मा, चमन कपूर, डॉ. रमेश जसवाल, हेम राज, अश्वनी, सुरेश, रवि दत्त, अमित शर्मा, देश राज, पवन ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, रजनीश, सुधीर गौतम, मदन चंदेल, डॉ. केशवानंद, राजेंद्र, मुकेश, चंदू राम, रेणु संख्यान, संध्या जस्टा व सीमा पाठक आदि ने कहा कि वर्तमान सरकार ने चुनाव के समय वादा किया था कि सरकार बनते ही कर्मचारियों को पुरानी 4-9-14 स्कीम के तहत लाभ दिया जाएगा।
वर्तमान सरकार के मेनिफेस्टो में भी ये कहा गया था कि पुरानी 4-9-14 को बहाल किया जाएगा। सरकार को कर्मचारियों से किए गए वादे की याद दिलाते हुए संघ के वरिष्ठ सदस्यों व पदाधिकारियों ने बताया कि इस अधिसूचना से पहले प्रदेश के कर्मचारियों को सेवाकाल के दौरान एसीपी के रूप में हर कैडर में तीन बार लाभ मिलता था,  परंतु अब पदोन्नति से वंचित रहने वाले कर्मचारियों को यह लाभ पूरे सेवाकाल में सिर्फ तीन बार मिलने से कर्मचारियों में वित्त विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। वरिष्ठ उपप्रधान भूपेंद्र ठाकुर ने वित्त विभाग पर आरोप लगाते हुए बताया कि 1-10-2012 से स्कूल प्राध्यापकों व दूसरे कर्मचारियों का ग्रेड पे तो बढ़ाया गया, परंतु वित्त विभाग द्वारा financial enhancement का नाम देकर 4, 9 अथवा 14 वर्ष पूरे वाले कर्मचारियों को एक इंक्रीमेंट के लाभ से वंचित कर दिया गया। 30 सितंबर 2016 को 4 साल पूरे करने वाले कर्मचारियों के लिए भी  वित्त विभाग कोई स्पष्ट अधिसूचना जारी नहीं कर पाया।

एस एम् सी द्वारा शिक्षकों की भर्ती का विरोध

HP Cabinet Decisions-26th June 2018

हिमाचल कैबिनेट- 1991 पद भरने को मंजूरी, फल सब्जी पर टैक्स में छूट

 शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में हि.प्र. कराधान (ऑन सरटेन गुड्स केरिड बाय रोड) अधिनियम 1999 के तहत सभी प्रकार की सब्जियों व फलों पर लगने वाले कर को वापिस लेने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से प्रदेश के बागवानों और किसानों को भारी राहत मिलने के अतिरिक्त ट्रांसपोर्टरों को परवाणु/चक्की मोड़ बैरियरों पर सब्जियों व फलों की ढुलाई के दौरान सीजीसीआर कर के भुगतान में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

बैठक में आम जनता को लाभान्वित करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश यात्री एवं वस्तु कराधान अधिनियम, 1955 के अंतर्गत लोहा एवं इस्पात, धागा व प्लास्टिक वस्तुओं पर लागू दरों से अतिरिक्त वस्तु कर (एजीटी) को कम/संशोधित करने का भी निर्णय लिया गया।

बजट घोषणा के अनुरूप मौजूदा छोटे उद्योगों पर लगने वाले विद्युत कर को चार प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत और मध्यम औद्योगिक इकाइयों के मामलों में दस प्रतिशत से सात प्रतिशत कम करने का निर्णय लिया गया है। बजट आश्वासन के अनुरूप ही कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत दर प्रति यूनिट एक रुपये से घटाकर 35 पैसे करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रदेश के विशेषकर दूर-दराज क्षेत्रों के स्कूलों में चल रही अध्यापकों की कमी के दृष्टिगत शिक्षा विभाग में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों के 1036 पदों तथा जेबीटी के 844 पदों को अनुबंध आधार पर भरने का निर्णय लिया गया।

पर्यटन विभाग द्वारा एशियन विकास बैंक व अन्य कुछ मुद्दों पर आधारित प्रस्तुति की समीक्षा करते हुए मंत्रिमण्डल ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि प्रदेश में पर्यटन विकास की दृष्टि से नए क्षेत्रों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

किसानों की आय को दोगुना करने से संबंधित एक अन्य प्रस्तुति की समीक्षा करते हुए मंत्रिमंडल ने सरकारी योजनाओं को सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल करने पर बल दिया। यह भी महसूस किया गया कि शून्य बजट प्रचलन व इनपुट्स को सरलीकृत किया जाए और किसानों के बीच प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिल सके।

मंत्रिमण्डल ने बजट आश्वासन के अनुरूप एंटी हेलगन नेट स्थापित करने पर सहायता उपलब्ध करवाने के लिए दिशा-निर्देशों को स्वीकृति प्रदान की। इस योजना से प्राथमिक तौर पर प्रदेश के लघु, सीमान्त तथा महिला किसान लाभान्वित होंगे और उनके बागवानी उत्पादों को ओलों से होने वाले गुणात्मक तथा संख्यात्मक नुकसान में कमी लाने में सहायता मिलेगी। योजना के अंतर्गत किसानों को एंटी हेलनेट उपलब्ध पर 80 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी तथा वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान 30 लाख वर्गमीटर क्षेत्र को इसके अंतर्गत लाने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्रिमण्डल ने मुख्यमंत्री ग्रीन हाउस जीर्णाद्धार योजना के कार्यान्वयन के दिशा-निर्देशों को भी स्वीकृति प्रदान की। योजना के अंतर्गत पॉलीशीट बदलने के लिए 70 प्रतिशत सहायता जो अधिकतम 4.80 रुपये होगी प्रति वर्गमीटर पिछली सब्सिडी लाभार्थियों को प्रदान की जाएगी।

बैठक में प्रधानमंत्री वन्दना योजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई, जिसके तहत राज्य कक्ष तथा जिला कक्ष स्थापित किए जाएंगे।

प्रदेश में पुष्प उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल पुष्प क्रांति योजना के कार्यान्वयन के लिए दिशा-निर्देशों को भी स्वीकृत प्रदान की गई। यह योजना पुष्प उत्पादन और व्यावसायिक व सजावटी फूलों के विपणन के लिए राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाने में सहायता करेगी।

मंत्रिमण्डल ने स्कूली वाहनों के सुरक्षित संचालन के लिए परिवहन दिशा-निर्देशों को मंजूरी प्रदान की। इनके तहत स्कूल वाहनों में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, आपातकालीन नम्बर को दर्शाना, म्यूजिक सिस्टम व पर्दे लगाने तथा ज्वलनशील पदार्थों को ले जाने की मनाही के अतिरिक्त वाहन 15 वर्ष से पुराना नहीं होना चाहिए। इसमें विशेष रूप से समक्ष बच्चों के लिए विशेष प्रबंध होने के अतिरिक्त स्पीड गवर्नर भी स्थापित होना चाहिए।

सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्रिमण्डल ने भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं, सोसायटी और न्यास अधिनियम के तहत पंजीकृत संस्थानों तथा सामाजिक क्षेत्र, सरकार द्वारा संचालित आश्रमों में  10 प्रतिशत अनुदान या 4000 रुपये प्रति किलोवाट, जो भी कम हो, की स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में दूर-दराज एवं कठिन क्षेत्रों में स्कूल प्रबन्धन समिति के माध्यम से प्राथमिक/उच्च शिक्षा विभाग में जहां पर शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, वहां पर शिक्षकों के विभिन्न श्रेणियों के पद भरने की स्वीकृति प्रदान की।

मंत्रिमण्डल ने राज्य पोषण स्रोत केन्द्र को खण्ड स्तर पर-राज्य प्रबन्धन इकाई, जिला हेल्प डेस्क को चलाने के लिए राष्ट्रीय पोषण मिशन के अन्तर्गत विभिन्न श्रेणियों के 89 पदों को पांच जिलों चम्बा, हमीरपुर, शिमला, सोलन  तथा ऊना में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से भरने की मंजूरी प्रदान की।

मंत्रिमण्डल ने प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए थर्माकोल से बने कप, प्लेट, कटलेरी के निर्माण, भंडारण और क्रय-विक्रय पर पाबंदी लगाने को स्वीकृति प्रदान की।

मंत्रिमण्डल ने आवश्यक स्टाफ सहित चम्बा, हमीरपुर और सोलन में तीन महिला पुलिस थाना खोलने को स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में गुड़िया हेल्पलाईन तथा शक्ति बटन ऐप के प्रबन्धन के लिए पुलिस विभाग में 9 कांस्टेबलों के पद सृजित करने को मंजूरी प्रदान की गई।

महिला एवं शिशु कल्याण विभाग में सांख्यिकी सहायक के 13 पद अनुबंध आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से भरने को निर्णय लिया गया है।

मंत्रिमण्डल ने सेना में शहीद हुए सैनिकों की तर्ज पर अर्द्ध सैनिक बलों के शहीदों के पात्र परिजनों को भी सरकारी सेवाओं में करूणामूलक आधार पर रोजगार प्रदान करने को स्वीकृति प्रदान की।

मंत्रिमण्डल ने बीपीएल परिवारों के चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चयन प्रक्रिया में जरूरी संशोधन करने को मंजूरी प्रदान की।

प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय- दूसरा भाग/अन्तिम
मंत्रिमण्डल ने गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को गंभीर बीमारी के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए चिकित्सा सहायता कोष के गठन को भी मंजूरी दी।
बैठक ने मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना आरम्भ करने का निर्णय लिया है जिसके अन्तर्गत नवजात शिशु को आवश्यक सामान से युक्त किट प्रदान की जाएगी।
जिला कांगड़ा के संसारपुर टैरेस में आवश्यक स्टाफ सहित नए सरकारी मॉडल आईटीआई खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
बैठक में मंडी ज़िले के थुनाग व जंजैहली में क्षेत्रीय बागवानी एवं वानिकी विकास एवं विस्तार केन्द्र खोलने का भी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1250 रुपये करने की स्वीकृति प्रदान की गई। इससे प्रदेश में 7,829 आशा कार्यकर्ता लाभान्वित होंगी।
बैठक में कांगड़ा ज़िले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के सभी 34 स्वास्थ्य संस्थानों को खण्ड चिकित्सा अधिकारी गंगथ के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र से हटाकर खण्ड चिकित्सा अधिकारी नगरोटा-सूरियां के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में लाने को भी स्वीकृति प्रदान की।
The State Cabinet meeting held here today under the Chairmanship of Chief Minister Jai Ram Thakur decided to withdraw tax on all fruits and all vegetables under H.P. Taxation (on Certain Goods Carried by Road) Act, 1999 to provide great relief to the farmers and horticulturists of the State. Besides, transporters would also be relieved from inconvenience for paying the CGCR tax at Parwanoo/ Chakki Mour barrier for carrying fruits and vegetables.
            It gave nod to reduce/revise the existing rates of Additional Goods Tax (AGT) under Himachal Pradesh Passengers and Goods Taxation Act, 1955 on iron and steel, yarn and plastic goods to benefit the general public.
            It decided to reduce the electricity duty on existing small industries from 4 percent to 2 percent and in case of medium industrial units from 10 percent to 7 percent in accordance with the budget announcement. It was also decided to reduce per unit rate from Rs. 1 to 35 paise to agriculture consumers as per budget assurance.
The Cabinet approved to fill up 1036 posts of Trained Graduate Teachers and 844 posts of JBTs in Education Department on contract basis to cope with the shortage of teachers in the schools, especially in remote and hard areas of the State.  
            While reviewing the presentation of tourism department on ADB and some other issues, it was observed in the cabinet meeting that new areas should be explored for tourism development.
            While reviewing the presentation regarding doubling the income of farmers, it was stressed that government schemes should be included in all training programmes. It was also felt that names of practices and inputs of zero budget be simplified and natural farming be encouraged amongst the farmers.
            It approved the guidelines for providing assistance for installation of anti-hail nets as per budget assurance. The scheme will primarily benefit small and marginal and women farmers of the State to reduce qualitative and quantitative losses to their horticulture produce. Under the scheme, 80 percent subsidy would be provided to the farmers for purchase of anti-hail nets with the target to bring 30 lakh square meter area under protection of anti-hail nets during the current financial year.
            The Cabinet also approved the guidelines for implementation of Mukhya Mantri Greenhouse Renovation Scheme under which 70 percent assistance will be provided for the replacement of polysheet subject to maximum of Rs. 44.80 per square meters as back ended subsidy to the beneficiaries.
            Pradhan Mantri Matri Vandana Yojna was also approved by the Cabinet under which ‘Rajya Kaksh’ and ‘Zila Kakshas’ would be established.
            It gave its approval to the guidelines for implementation of Himachal Pushpa Kranti Yojana for promoting floriculture in the State. The scheme will push forward the State as pioneer in production and marketing of commercial flowers and ornamental crops at National and International level.
            The Cabinet approved the transportation guidelines for safe plying of the school vehicles. According to guidelines, all school vehicles would have first aid box, emergency number displayed, no curtains or music system and inflammatory items in vehicles and the school vehicles should not be more than 15 years old. It should have speed governor and special provision for specially abled students etc.
            It accorded its approval to provide subsidy of 10 percent or Rs. 4000 per kilowatt, whichever is less, to all the domestic consumers, institutions (registered under Society and Trust Act) and Social Sectors (Ashrams run by the Government) for installation of solar power plants at the roof tops of the buildings to encourage use of solar energy.
It also gave its nod in principle to fill up vacant posts of different categories of teachers in remote/hard areas through the concerned School Management Committees (SMCs) in Elementary/ Higher Education Department where there are no teachers. The modalities will be finalized later.   
            The Cabinet gave its consent to create and fill up 89 posts of different categories to run State Nutrition Resource Centre-State Project Management Unit (SNRC-SPMU), District Help Desk and Block level under National Nutrition Mission being implemented in five districts of the State, viz. Chamba, Hamirpur, Shimla, Solan and Una being implemented by the Social Justice and Empowerment Department.
            The Cabinet gave its consent to impose ban on manufacturing, stocking, sale and use of thermocol cutlery i.e. thermocol cups, plates, glasses or any other item used for serving or consuming food in the State to protect the fragile environment. It was decided that three months time would be given to the businessmen to clear their stock and promote patals.
            It gave nod to open three Mahila Police Stations at Chamba, Hamirpur and Solan alongwith requisite staff.
            The Cabinet decided to create nine posts of Constables in Police Department to manage Guddiya Helpline and Shakti Button App.
            It gave its approval to fill up 13 vacant posts of Statistical Assistant in Women and Child Development Department on contract basis through direct recruitment.
            It also decided to provide government employment to eligible dependents  of Himachali martyrs of Para-Military forces on the analogy of eligible dependants of martyred soldiers  of Army on compassionate grounds.

            The Cabinet also decided to make necessary amendments in selection procedure of BPL families to ensure transparency in their selection process.

Rates of Dearness Allowance (Central Employees)


W.E.FDA Rates
01.01.2018Exp 7 %
01.07.20175%
01.01.20174%
01.07.20162%
01.01.2016125%
01.07.2015119%
01.01.2015113%
01.07.2014107%
01.01.2014100%
01.07.201390%
01.01.201380%
01.07.201272%
01.01.201265%
01.07.201158%
01.01.201151%
01.07.201045%
01.01.201035%
01.07.200927%
01.01.200922%
01.07.200816%
01.01.200812%
01.07.20079%
01.01.20076%
01.07.20062%
01.01.20060%

पुरानी पेंशन बहाल करो


विधायक श्री जीत राम कटवाल को सौंपा ज्ञापन


4-9-14 बहाल करो


2010 में लगे कॉमर्स के प्रवक्ताओ को नियमित किया जाए


संघ हुआ एक जुट


केसर बने राज्य प्रधान






लेक्चरर पदनाम किया जाए


आई पी के छात्रों की फीस माफ़ की जाए


नरेश ठाकुर बने बिलासपुर के नए प्रधान


Press Conference at Una

आभार :पंजाब केसरी

Group Personal Accident Insurance Scheme

Notification of Distt. Kangra Executive Committee 2011-14





राज्य कार्यकारिणी की पहली बैठक



दीनांक 6 दिसम्बर 2011 को हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रधान श्री नरोत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहलां में आयोजित की गयी।श्री कमल कुमार प्रधान जिला उना ने  श्री नरोत्तम ठाकुर के उना पधारने पर फूलों का गुलदस्ता भेंट देकर स्वागत किया।विशिष्ट आमंत्रित सदस्य प्राधानाचार्य श्री सुशील शर्मा ने प्रदेश प्रवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरोत्तम ठाकुर को शपथ दिलाई।राज्य कार्यकारिणी की इस पहली बैठक में चर्चा के बाद Demand Charter तैयार किया जायेगा।


   
श्री राजेन्द्र ठाकुर ने HPSLA की अब तक की सफलातायें बताई।
üजीएसएलयू पंजाब से मिलकर पंजाब सरकार से 5400 ग्रेड पे दिलवाना।
üपहली बार प्रवक्ता को हैडमास्टर के बराबर दर्जा दिलवाना।
üप्रधानाचार्यों की पुनर्नियुक्ति समाप्त करवाने के प्रयास अंतिम चरण तक पहुंचाना।
üतदर्थ् के प्रवक्ताओं को सामुहिक रूप से वितिय लाभ दिलवाना ।
üContract Lecturers व Para Lecturers को छुट्टियों का वेतन दिलवाना।
ü50% परिणाम की शर्त हटाई जाने के प्रयास अंतिम चरण में पहुंचाना।


वित सचिव श्री राजगीर ने बताया कि वर्ष 2011-14 के लिये 4813 प्राधयापकों ने सदस्यता प्राप्त की।वित सचिव ने बताया कि सदस्यता से प्राप्त राशि से राज्य का भाग रुपये 8,71,740/- बनता है।पिछ्ली कार्यकारिणी ने वित्तीय रिपोर्ट में रुपये 39119/- का घाटा दिखाया है।पिछ्ली कार्यकारिणी ने रुपये 8,71,740/- में से सिर्फ चुनाव करवाने के लिये पहले ही रुपये 2,55,826/- खर्च कर दिये,जो कि वर्तमान कार्यकारिणी को मिलने चाहिये थे।इसमें से अकेले राज्य के चुनाव (नाहन) पर रुपये 1,12,000/- खर्च किये गये,जबकि पिछ्ले राज्य के चुनाव( सुन्दरनगर) में करीब रुपये 36,000/- खर्च हुये थे। रुपये 1,12,000/- बिल अभी तक प्राप्त नहीं हुये हैं।इस तरह से उन्हें पिछ्ली कार्यकारिणी से रुपये 6,15,914/- प्राप्त हुये।


श्री राजेन्द्र ठाकुर ने हाउस के सामने चर्चा के लिये अजेंडा रखा।
üRecruitment and Promotion(R & P) नियमों मे बद्लाव।
üनये ग्रेड पे को लागू करवाना।
üटाईम सकेल 4-9-14 को लागू करवाना।
ü25% Lecturers को कॉलेज़ कैडर में जाने के अवसर हेतु।
üContract व पैरा Lecturers को छुटियां देने हेतु।
üवोकशनल प्रवक्ताओं को कोटा दिये जाने हेतु।
üपी जी टी पदनाम बदलकर Lecturer किये जाने हेतु।
üप्रधानाचार्यों की पुनर्नियुक्ति समाप्त करवाना।
üVice-Principals के पद सुज्रित किये जाने हेतु।
üएमफिल और पीएचडी कर चुके लेक्चरर को विशेष वेतन बढ़ोतरी देने हेतु।
üScience Lecturers को प्रायोगिक भत्ता देने हेतु ।
üनियुक्तिकरण पांच साल में एक बार किये जाने हेतु।
üContract Lecturers को B.Ed. की शर्त से छूट देने हेतु।
üपैरा प्रवक्ताओं को नियमित करने के प्रक्रिया शुरू करने हेतु।

किसने  क्या कहा ?
श्री कमल कुमार जिला ऊना के प्रधान ने सबसे पहले श्री नरोतम ठाकुर और उनकी कार्यकारिणी को बधाई दी।श्री कमल कुमार ने कहा:
ü पी जी टी पदनाम बदलकर लेक्चरर किया जाये।
ü टाईम सकेल 4-9-14 दूसरे विभगों के संघों से तालमेल बिठाकर सरकार से जल्द से जल्द लागू करवाया जाये।ü +1 और +2 के लिये अलग से निदेशालय बनाया जाये।
ü Contract Lecturers को B.Ed. की शर्त से छूट दी जाये।
ü Commissioned Contract Lecturers की जायेज मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाये।
üयू जी सी के नियम पूरा करने वाले प्रवक्ताओं को कॉलेज़ कैडर में जाने के अवसर प्रदान कियी जायें।ü Vacation Schedule को विचार विमर्श के बाद बद्ला जाये।
ü पैरा प्रवक्ताओं को नियमित करने के प्रक्रिया को शुरू किया जाये ,क्योंकी इनके 2012 में 8 साल पूरे होने वाले हैं।
üContract Lecturers जो कि संघ की करयाकारिणी में शामिल हैं, उन्हे special casual leaves दिलवाईं जाये।
ü पैरा प्रवक्ताओं को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सभी प्रकार के कार्यों में शामिल किया जाये।
üLecturer से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति संख्या के आधार पर होनी चहिये इसके लिये कानूनी लड़ाई लड़नी चाहिये।



श्री हरि शर्मा जिला शिमला के प्रधान ने सबसे पहले श्री नरोतम ठाकुर और उनकी कार्यकारिणी को बधाई दी। साथ में उन्होने श्री कमल कुमार जिला उना के प्रधान का कार्याकारिणी की पेहली बैठक उना में करवाने के लिये धन्यावाद किया ।
श्री हरि शर्मा ने कहा :
F पी जी टी पद्नाम बदला जाये।
F Contract Lecturers को B.Ed. की शर्त से हटाई जाये।
F Science Lecturers को प्रायोगिक भत्ता दिया जाये ।
F Contract व पैरा Lecturers को छुटियां नियमित Lecturers के बराबर दी जायें।
F Commissioned Contract Lecturers को तीन साल बाद नियमित किया जाये।
F सारे प्रवक्ता एक ही संघ में होने चाहिये।
F सभी Contract Lecturers को वितिय लाभ मिलने चाहियें।
F 25% Lecturers को कॉलेज़ कैडर में जाने का मौका मिलना चाहिये।
Fवरिश्ठ माध्यामिक पाठशालाओं में हैड्मास्टर नियुक्त नहीं होने चाहिये।
F हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का सविंधान बदला जाये।
श्री हरि शर्मा ने सविंधान के बारे में  ने कुछ आप्त्तिजनक बात भी की थी, जो कि संघ के लिये ठीक नहीं है।

श्री प्रेम लाल जिला सिरमौर् के प्रधान ने श्री नरोतम ठाकुर और उनकी कार्यकारिणी को बधाई दी।
श्री प्रेम लाल ने कहा :
मैं जिला शिमला के प्रधान द्धारा की गयी सभी मांगों का समर्थन करता हूं।
इसके इलावा
Ø प्लस वन और प्लस टू के लिये अलग से निदेशालय बनाया जाये।
Ø Recruitment and Promotion(R & P) नियमों को बदला जाये।
Ø टीचर डायेरी का विरोध किया जाये।
Ø Commissioned Contract Lecturers को तीन साल बाद नियमित किया जाये।

श्री संजीव ठाकुर जिला हमीरपुर के प्रधान ने श्री नरोतम ठाकुर और उनकी कार्यकारिणी को बधाई दी।
श्री संजीव ठाकुर ने कहा कि पीछ्ली कार्यकारिणी ने 5000 ग्रेड पे दिलवाया था, श्री नरोतम ठाकुर और उनकी टीम ने जी एस एल यू पंजाब से तालमेल बिठाकर उसे बढाकर 5400 करवाया इसलिये वो  बधाई के पात्र हैं।
श्री संजीव ठाकुर ने कहा अपने जिले कि ओर से कुछ मागों को हाउस के समक्ष रखा: 
Øपी जी टी पद्नाम बद्ला जाये।Øसभी स्कूलों में Vice-Principals के पद सुज्रित किये जायें।Øराजकीय वरिश्ठ माध्यामिक पाठशालाओं में हैड्मास्टर नियुक्त नहीं होने चहिये।ØLecturer से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति Numerical Strength के आधार पर होनी चहिये।Øप्रधानाचार्य से उप-शिक्षा निदेशक पदोन्नति के लिये अभी भी 60:40 अनुपात है उसे बद्ला जाये।Øयूजीसी के नियमों को पूरा करने वाले प्रवक्ताओं को 25% कोटा कालेज में पदोन्नति के लिये दिया जाये ।
ØContract व पैरा Lecturers को 20 अर्जित अवकाश दिये जायें।
ØCommissioned Contract Lecturers को छठी से दसवीं कक्षायें न दी जायें।
Øप्राधानाचार्य की सीधी भर्ती का विरोध किया जाये।Øसभी प्रवक्ताओं की Confirmation होनी चाहिये।Øसभी जिलों में एक टीचर होम बनाया जाना चाहिये।
Øसभी प्रकार के भत्तों को जारी करने के लिये सरकार पर दवाब बनाना चाहिये।
Øवोकशनल प्रवक्ताओं को कोटा दिये जाने का विरोध किया जाना चाहिये ।
Ø50% परिणाम की शर्त हटाई जानी चाहिये।
Øस्कूलों में प्रधानाचार्यों और इससे ऊपर के पदों पर पुनर्नियुक्ति को शीघ्र ही समाप्त किया जाए।


 श्री अजय मनकोटिया जिला कांगडा के प्रधान ने श्री नरोतम ठाकुर और उनकी कार्यकारिणी को बधाई दी।
श्री अजय मनकोटिया ने कहा : 
üRecruitment and Promotion(R & P) नियमों को बदला जाये।
     प्रव्क्ताओं कि संख्या के आधार पर पदोन्नति  अनुपात 94:06 किया जाये।
üपदोन्नति के अवसर बढाये जायें।üVice-Principals के पद सुज्रित किये जायें।üहिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का सविंधान बद्ला जाये।
üपरिणाम की शर्त हटाई जानी चाहिये।
üवोकशनल प्रवक्ताओं को कोटा दिये जाने का विरोध किया जाना चाहिये ।
üपैरा प्रवक्ताओं को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सभी प्रकार के कार्यों में शामिल किया जाये।


 श्री अशोक ठाकुर जिला मन्डी के प्रधान ने अपने भाषण में श्री नरोतम ठाकुर और उनकी नई कार्यकारिणी को बधाई दी। श्री अशोक ठाकुर ने कहा:
@Commissioned Contract Lecturers को वेतन 14500/- कि जगह 16290/- मिलना चाहिये।@Commissioned Contract Lecturers को वेतन के साथ D.A. भी मिलना चाहिये।@Contract Lecturers को वार्षिक वेतन बढ़ोतरी  के लिए बीएड की शर्त को हटाया जाए।@Commissioned Contract Lecturers की जब सर्विस बुक बनाई जाती है तो छुटियां भी नियमित प्रवक्ताओं के बराबर मिलनी चाहिये।
@Commissioned Contract Lecturers व पैरा प्रवक्ताओं को पढाने के लिये छ्ठी से दसवीं कक्षा ना दी जाये।@पैरा प्रवक्ताओं को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सभी प्रकार के कार्यों में शामिल किया जाये।@पैरा प्रवक्ताओं को नियमित करने के प्रक्रिया को शुरू किया जाये।@पी जी टी पद्नाम बद्ला जाये नहीं तो Lecturer Cadre एक दिन Dying Cadre बन जायेगा।@स्कूलों में एमफिल और पीएचडी कर चुके प्रवक्ताओं को विशेष वेतन बढ़ोतरी दी जाए।@Science Lecturers को प्रायोगिक भत्ता दिया जाये ।@प्रवक्ताओं की Adjustment न लगाई जाये।@महिला प्रवक्ताओं को 20 आक्समिक अवकाश दिये जायें।@स्कूलों में प्रधानाचार्यों और इससे ऊपर के पदों पर पुनर्नियुक्ति को शीघ्र ही समाप्त किया जाए।@यूजीसी के नियमों को पूरा करने वाले प्रवक्ताओं को आंध्र प्रदेश के आधार् पर कालेज में पदोन्नति देने की मांग की है।

श्री रमेश शर्मा जिला चम्बा के प्रधान ने अपने भाषण में श्री नरोतम ठाकुर और उनकी नई कार्यकारिणी को बधाई दी।
श्री रमेश शर्मा  ने कहा:
Q पी जी टी पद्नाम किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है।
Q सभी जिलों में Science Consultant की Post होनी चाहिये।
Q पंजाब की तर्ज पर 4-9-14 के टाइम स्केल और बढ़ी हुआ ग्रेड पे लागू किए जाना चाहिये।
Q प्राधानाचार्य की सीधी भर्ती का विरोध किया जाये।
Q सिर्फ योग्यता रखने वाले वोकशनल प्रवक्ताओं को कोटा दिया जाना चाहिये।
Q सभी स्कूलों में Vice-Principals के पद सुज्रित किये जायें।
Q Contract Lecturers को नियमित करते समय भरती के समय के नियम लागू होने चाहिये ना कि वर्तमान् समय के नियम लागू होने चाहिये।QContract Lecturers को भी सिंगल टाईम हस्ताक्षर करने का अधिकार मिलना चाहिये।

श्री नरेश वर्मा जिला सोलन प्रधान ने श्री नरोतम ठाकुर और उनकी नई कार्यकारिणी बनाने और जी एस एल यू पंजाब से मिलकर पंजाब सरकार से 5400 ग्रेड पे दिलवने के लिये को बधाई दी।श्री नरेश वर्मा जिला सोलन् के प्रधान ने कहा:
@टाईम सकेल 4-9-14,नया ग्रेड् पे व दूसरे भत्तों को लागू करवाने के लिये दूसरे विभगों के संघों से तालमेल बिठाकर एक joint front बनाया जाये,ताकि सरकार के उपर दवाब बनया जा सके।
@ यूजीसी के नियमों को पूरा करने वाले प्रवक्ताओं को 25% कोटा कालेज में पदोन्नति के लिये दिया जाये ।
 @प्राधानाचार्य की सीधी भर्ती पर विचार विमर्श के बाद ही कोइ फैसला  लिया जाये।  
@Commissioned Contract Lecturers व पैरा प्रवक्ताओं को नियमित प्रवक्ताओं के बराबर् छुटियां मिलनी चाहिये।
@पी जी टी पद्नाम किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है।
@सभी स्कूलों में Vice-Principals के पद सुज्रित किये जायें,जो की प्रवक्तओं से ही भरे जायें।
@Lecturer से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति Numerical Strength के आधार पर होनी चहिये।
@केवल Post Graduate वोकशनल प्रवक्ताओं को कोटा दिया जाये ।
 @स्कूलों में प्रधानाचार्यों की पुनर्नियुक्ति को शीघ्र ही समाप्त किया जाए।
@Science Lecturers को प्रायोगिक भत्ता दिलवाया जाये,जो की सरकार ने माना है।@M.Phil. और Ph.D. कर चुके लेक्चरर को विशेष वेतन बढ़ोतरी दी जाए। @Commissioned Contract Lecturers के संघ से बातचीत करके एच पी एस एल ए में शामिल करवाया जाये। @Contract Lecturers को भी वितिय लाभ मिलना चाहिये।@Contract Lecturers का Retrenched Period भी उनकी सेवा में शामिल किया जाये।@डीपीसी एक् पैनल बनाये ताकि पदोन्नति जल्दी कि जा सके।@टीचर डायेरी का विरोध किया जाये। @50% परिणाम की शर्त हटाई जानी चाहिये।


श्री भीम कटोच जिला कुल्लू ने श्री नरोतम ठाकुर और उनकी कार्यकारिणी को बधाई दी।
श्री भीम कटोच ने कहा:
Ø50% परिणाम की शर्त हटाई जानी चाहिये।
Ø सभी जिलों में Science Consultant की Post होनी चाहिये ।
Ø Commissioned Contract Lecturers को छठी से दसवीं कक्षायें पढवाये जने क विरोध किया जाये ।
Ø Science Lecturers को प्रायोगिक भत्ता दिलवाया जाये ।
Ø Commissioned Contract Lecturers को तीन साल बाद नियमित किया जाये।
Ø एमफिल और पीएचडी कर चुके लेक्चरर को विशेष वेतन बढ़ोतरी दी जाए।
ØScience Lecturers को प्रायोगिक भत्ता दिलवाया जाये,जो की सरकार ने माना है।
Ø हाउस में किसी पर् भी व्यक्तिगत टिप्पणी ना की जाये।
ØScience Lecturers को प्रायोगिक भत्ता दिलवाया जाये।



श्री सतीश कुमार जिला बिलासपुर के प्रधान ने श्री नरोतम ठाकुर और उनकी नई कार्यकारिणी बनने पर बधाई दी। श्री सतीश कुमार ने बताया की उन्होने 4 दिसम्बर को बिलासपुर जिला की बैठक आयोजित की जिसमें से जो मुद्दे सामने आये उनको आपके समक्ष रख रहा हूं:
üContract Lecturers को B.Ed. की शर्त से छूट दी जायें।
üCommissioned Contract Lecturers को पूरे लाभ दिये जायें।
üसभी जिलों में Science Consultant की Post होनी चाहिये।üScience Lecturers को प्रायोगिक भत्ता दिलवाया जाये।üएमफिल और पीएचडी कर चुके लेक्चरर को विशेष वेतन बढ़ोतरी दी जाए।üवोकेशनल प्रवक्ताओं को कोटा दिये जाने का विरोध किया जाये ।üपी जी टी पदनाम बदलकर लेक्चरर किया जाये,पी जी टी üपद्नाम Lecturer Cadre को कमजोर बन देगा।üस्कूलों में प्रधानाचार्यों और इससे ऊपर के पदों पर पुनर्नियुक्ति को शीघ्र ही समाप्त किया जाए।üप्राधानाचार्य की सीधी भर्ती पर सोच समझ कर कोई निर्णय लिया जाये।üRecruitment and Promotion (R & P) नियमों को बदला जाये।और 100% प्रवक्ताओं से ही प्राधानचार्य बनाये जायें।üDemand Charter को जल्द से जल्द सरकार् के सामने रखा जाये।


श्री नरोत्तम ठाकुर अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि HPSLA प्रवक्ताओं के हित के लिये प्रभावशाली तरीके से काम कर रही है।
üहमने जी एस एल यू पंजाब से मिलकर पंजाब सरकार से 5400 ग्रेड पे दिलवने में सफलता हासिल की।
üहम शिक्षा मंत्री से भी मिले और उन्होने Commissioned Contract Lecturers को अवकाश बढाने और सी पी एफ शुरू करने पर अपनी सहमती जतायी। शिक्षा मंत्री ने प्रधानाचार्यों और इससे ऊपर के पदों पर पुनर्नियुक्ति को शीघ्र ही समाप्त करने पर भी अपनी सहमती जतायी।
üस्कूलों में एमफिल और पीएचडी कर चुके लेक्चरर को विशेष वेतन बढ़ोतरी दिलवाने के लिये प्रयास किये जायेंगे।
üCommissioned Contract Lecturers व पैरा प्रवक्ताओं की जायेज़ मांगों को आगे रखा जायेगा
üScience Lecturers को प्रायोगिक भत्ता दिलवाया जायेगा जो सकार पहले भी मान चुकी है ।
üजब JBT से TGT ,TGT से Lecturer बन सकते हैं तो Lecturer से Asstt. Professor क्यों नहीं बनने दिया जाता है। यूजीसी के नियमों को पूरा करने वाले प्रवक्ताओं को 25% कोटा कालेज में पदोन्नति के लिये दिलवाने के लिये आन्ध्र प्रदेश के तर्ज पर लदाई लडी जायेगी।
üContract Lecturers को B.Ed. की शर्त से छूट जल्दी ही दिल्वा दी जायेगी।
üHPSLA का सविंधान विचार विमर्श के बाद ही बद्ला जायेगा।
üजहां तक HPSLA का कार्यकाल तीन साल से दो साल करने कि बात इस पर मुझे कोई समसया नहीं है,परंतु इस बार सदस्यता तीन साल के लिये पेह्ले ही ली जा चुकी है और एक साल की सदस्यता वापिस करना बहुत लम्बी प्रकिया हो जयेगी।इस पर अगले चुनाव से पहले ही कोई फैसला लिया जा सकता है।
üजल्दी ही  Demand Charter तैयार कर लिया जायेगा। 
üDemand Charter को सरकार के समक्ष रखा जायेगा और  मांगें मनवाने के लिये सरकार पर दवाब बनाया जायेगा।
JAI HPSLA!


श्री कृष्ण चंद मुख्य सलाहकार ने बताया कि
इस पहली बैठक में लगभग 200 कार्यकर्ताओं
ने भाग लिया और उन्होने उना जिला के प्रधान श्री कमल कुमार का धन्यावाद किया जिन्होंने इस बैठक को बहुत अच्छी सुभिधाओं के साथ आयोजित किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का भी धन्यावाद किया जिन्होने इस बैठक में भाग लिया।
JAI HPSLA



REPORT PREPARED BY NARESH THAKUR
WEB SECREATRY HPSLA
PHOTOS TAKEN BY GOPI CHAND
SR.VICE PRESIDENT HPSLA